राज्य प्रतीक चिह – 36 गढ़ों (किलों) के मध्य सुरक्षित, गोलाकार चिह्न, जिसके बीच में भारत का प्रतीक अशोक स्तम्भ है। साथ में आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते, राज्य की मुख्य फसल धान की सुनहली बालियां, ऊर्जा के प्रतीकों के बीच राष्ट्रध्वज के तीन रंगों के साथ छत्तीसगढ़ की नदियों को दर्शाती लहरें बनी हुई है।
स्थापना दिवस – 1 नवंबर, 2000 (26 वां राज्य)
राजधानी – रायपुर (अटल नगर प्रस्तावित)
राजभाषा – हिन्दी
राजकीय वृक्ष – साल
राजकीय पशु – बनभैंसा
राजकीय पक्षी – पहाड़ी मैना
राजकीय ध्येय वाक्य – ‘सत्य तथा पारदर्शिता’
छत्तीसगढ़ की भौगोलिक संरचना
अवस्थिति – राज्य 17°46′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 24°5′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 80-15′ पूर्वी देशान्तर से लेकर 84°20′ पूर्वी देशान्तर रेखाओं के मध्य स्थित है।
क्षेत्रफल – 136,194 वर्ग किलोमीटर है (आंकड़े: छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से)
कुल भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का राज्य है – 10वाँ
भारतीय संघ में राज्य का स्थान – 26
भौगोलिक सीमा स्पर्श करती है – 7 राज्यों (झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश तथा तेलंगाना) की सीमाओं को
उत्तर-दक्षिण लम्बाई – 360 किमी
पूर्व-पश्चिम चौड़ाई – 140 किमी
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – रायपुर
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला – नारायणपुर
प्राकृतिक विभाजन – पहाड़ी प्रदेश, पठारी प्रदेश, पाट प्रदेश, मैदानी प्रवेश
जलवायु – उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु
राज्य की आकृति – समुद्री घोड़े के समान
छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक एवं राजनीतिक संरचना
जिलों की संख्या – 27 (गौरला-पेण्ड्रा मरवाही को 28वां जिला बनाने की घोषणा)
संभाग – 5
नगर निगम – 13 (रिसाली प्रदेश का 14वां नगर निगम प्रस्तावित)
जिला पंचायत – 27
विधान मण्डल – एक सदनात्मक
विधानसभा सदस्यों की संख्या – 91 (इसमें एक एंग्लोइंडियन सदस्य भी सम्मिलित है)
लोकसभा सदस्यों की संख्या – 11
राज्यसभा सदस्यों की संख्या – 05
उच्च न्यायालय – बिलासपुर
राज्य के लोकसभा की 11 सीटों में से – 1 अनुसूचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखा गया है।
राज्य की विधानसभा भवन का नाम रखा गया है – मिनिमाता के नाम पर
राज्य विधानसभा अध्यक्ष के आवास का नाम है – संवेदना
राज्य के मुख्यमंत्री के आवास का नाम – करुणा
राज्य का पुलिस मुख्यालय – रायपुर में
राज्य की पुलिस का आदर्श वाक्य – परित्राणाय साधुनाम
राज्य में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की गई है – रायपुर जिले के चन्द्रखुरी नामक स्थान पर।
केन्द्रीय जेल स्थित है – रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग एवं अम्बिकापुर
राज्य की एकमात्र खुली जेल स्थित है – बस्तर जिले के मसगांव में